सदस्य परिचय          वीडियो          बाबा की झांकी           संपर्क करें 
      श्री राम भजन कांवरियाँ सेवा शिविर के समस्त समर्पित सहयोगी सदस्य ,संरक्षक एवं  पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कांवरियाँ भक्तों की हर संभव सारी सुविधा नि:शुल्क भोजन जलपान ,दूध बिस्कुट ,चाय ,सत्तू ,शरबत ,गर्म जल ,फलाहार की पूरी व्यवस्था विश्राम स्थल ,शौचालय,स्नान हेतु श्री रामभजन  पोखर ,झरना ,नल के साथ भक्तों के भक्तिमय मनोरंजन हेतु –भजन –संगीत –जागरण ,वाई-फाई ,फोन मोबाइल ,भूले भटके भक्तों की छानबीन कर उनके परिजनों तक पहुंचवा देना सारी सुविधा सेवा  व्यवस्था सर्व सुलभ ,सुव्यवस्थित ,सुसंस्कृत ,सुसुरक्षित ,स्वच्छ ,स्वास्थ्यप्रद एवं दार्शनिक है|                                                          
       इस कांवरियाँ सेवा शिविर क़ी मात्रु संस्था – “श्री रामभजन संकीर्तन आश्रम” है | इसी आश्रम प्रांगण से विगत 46 वर्षो से बाबा गरीबनाथ जी की महाशिवरात्रि महोत्सव की झांकी शोभायात्रा देशस्तर की विराट शोभा यात्रा होती है| सूवे बिहार के गाँव गाँव से लाखों  अवाल बृद्ध नर – नारी झांकी दर्शनार्थ सुबह से रात्री तक जमें रहते हैं | यह स्थल धार्मिक स्थल का केन्द्र बन चुका है ,यहाँ अखंड हरि नाम संकीर्तन प्रभात फेरी नगर कीर्तन के होने से पूरे क्षेत्र में नाम महिमा का प्रभाव है और लोग धर्मपरायण हो चुके है | स्वास्थ्य लाभ हेतु -  श्री रामभजन योगाश्रम द्वारा समय – समय पर शिविर लगा कर योग प्रशिक्षण द्वारा स्वस्थ – मानव – एकल राष्ट्र निर्माता में संस्था सेवा कर  रही है | संस्कृति विरासत को बनाये रखने हेतु कौमुदी काव्य कलाकेंद्र की स्थापना कर नगर और प्रदेश की विद्वान साहित्यकार – कवी ,शायर – संगीतज्ञ ,नृत्य कला सभी प्रकार के खेल कुस्ती ,अखाड़ा शस्त्र संचालन ,लाठी – गदा की प्रशिक्षण देकर युवा पीढ़ी को स्वस्थ एवं शक्तिशाली बनाने में समर्पित है | प्रतिवर्ष 3 अगस्त को सर्वधर्म स्म्मेलन के आयोजन द्वारा भेद – भाव मिटाकर एक नेक होने मनुष्यता को समझाने का कार्यशाला सभी जाति ,धर्मं ,वर्ग के विद्वानों के बौदिधक प्रवचन से ज्ञान की प्राप्ति होती है | सांप्रदायिक सौहार्द के साथ पारस्परिक प्रेम बढ़ता है | यहाँ शिक्षा ज्ञान विकाश हेतु कॉलेज की स्थापना संत जी के जीवनकाल में कराया गया था ,इसमें 15 अगस्त ,26 जनवरी ,02 अक्टूबर, 3 अगस्त जैसे सभी महत्पूर्ण तिथियों पर राष्ट्र हित मानव के कल्याणार्थ यह संस्था समर्पित है | संत ,महंथ ,साधू ,विद्वान को सम्मानित किया जाता है |  दीन  हीन – पंडित प्रतारित की सेवा ,कुमारी कन्या का शादी अंतेष्टि शवदाह की व्यवस्था करते हुए आज भी सेवा कर रही है|



http://babagaribnath.blogspot.in/p/blog-page.html